Breaking News

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: जिले में 67 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: जिले में 67 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

 

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कुल 67 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में हिन्दू एवं ईसाई समुदाय के जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। खास बात यह रही कि बगीचा परियोजना में एक मूकबधिर दिव्यांग जोड़े ने भी विवाह किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
बगीचा में 20, कांसाबेल में 12 और बागबहार में 32 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देकर सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें आयोजन व्यय, उपहार सामग्री तथा वधु को 35 हजार रुपये का चेक और विवाह प्रमाण पत्र शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button