Breaking News

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी दोकड़ा क्षेत्र से 2 क्विंटल 7 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल 1 करोड़ 13 लाख 60 हजार 550 रुपए की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से आम की ट्रे में गांजा छिपाकर पिकअप वाहन के जरिए तस्करी की जा रही है। सूचना पर दोकड़ा और कांसाबेल पुलिस ने संयुक्त नाकाबंदी कर वाहन का पीछा किया और बहालजोर के पास पिकअप को पकड़ लिया। तलाशी में आम के नीचे छिपाकर रखे गए 207 पैकेट गांजा बरामद किए गए।

Oplus_16908288

मामले में पुलिस ने ग्राम विमड़ा निवासी 36 वर्षीय प्रेमनाथ सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(2)(सी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Oplus_16908288

डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Oplus_16908288

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button