छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के कलिबा गांव पहुंचे, मुख्यमंत्री ने कुनकुरी क्षेत्र को करोड़ों रूपयों के विकासकार्यों की सौगात दी…

जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत कालिबा में आयोजित काबिलेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुनकुरी क्षेत्र को 16 करोड़ 5 लाख 91 हजार रुपये के 12 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 8 कार्यों का भूमिपूजन और 4 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। प्रमुख कार्यों में हाट बाजार, उच्चस्तरीय पुल और नए स्कूल भवन निर्माण शामिल हैं। वहीं फल-सब्जी मंडी, गोदाम, पार्किंग और महतारी सदनों का लोकार्पण भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने कालिबा में 32 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण और कुनकुरी के हनुमान टेकरी में सूर्य नमस्कार स्टेच्यू स्थापित करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखंड कीर्तन में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ “हरे कृष्णा-हरे राम” संकीर्तन करते नजर आए।




