सुशासन तिहार
सुशासन तिहार 2026: ग्राम बिछीटोली में 204 आवेदन प्राप्त, विधायक रायमुनि भगत ने शिविर का लाभ उठाने की अपील

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में आयोजित सुशासन तिहार के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में मनोरा विकासखंड के ग्राम बिछीटोली में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों की मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।
जनपद पंचायत मनोरा के सीईओ रघुनाथ राम ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 204 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया गंभीरता और प्राथमिकता के साथ की जा रही है।

इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाएं, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष परमेश्वर भगत, जशपुर एसडीएम विश्वास राव मस्के सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


