Breaking News

जशपुर पुलिस ने किराना दुकान में हुई लाखों रुपए के खाद्य सामान की चोरी का खुलासा किया, खरीददार समेत 6 आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल,,

जशपुर पुलिस ने किराना दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए चोरी के सामान खरीदने वाले सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र का है, जहां 8-9 मई की रात लक्ष्मी गुड़ी मंदिर के पास स्थित विक्रम ताम्रकार की किराना दुकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए थे।

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एसडीओपी चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में 4 विशेष टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज, साइबर टीम और मुखबिर की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने जशपुर और झारखंड से कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें चोरी का सामान खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 58 डिब्बा रिफाइन तेल, चावल, सरसों तेल, साबुन, सिगरेट सहित बड़ी मात्रा में चोरी का सामान, बिक्री से मिले 1005 रुपए और घटना में प्रयुक्त ऑटो जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में विरेन्द्र भगत, अजय रवानी, कार्तिक भगत, पमित बरला, अमृत लाल केरकेट्टा और नवाजिश खान शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button