Breaking News
Trending

सुशासन तिहार 2026 : सिमड़ा शिविर में 4 हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास की चाबी

सुशासन तिहार 2026 : सिमड़ा शिविर में 4 हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास की चाबी

सुशासन तिहार 2026 : सिमड़ा शिविर में 4 हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास की चाबी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार के तहत लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है।
दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 हितग्राहियों को नए घर की चाबी सौंपी गई। इनमें ग्राम सिमड़ा की जेरोम मयूरचुंदी, बीरबल यादव, करडेगा के टूना राम तथा जगदीश यादव शामिल हैं।
नए आवास की चाबी मिलने पर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय और शासन का आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें बारिश और धूप की चिंता से मुक्ति मिल गई है। सभी हितग्राहियों ने कहा कि अब वे अपने परिवार के साथ पक्के घर में सुरक्षित और खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button