छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026 : 12 मई को महुआ और जशपुर नगर पालिका में लगेंगे समाधान शिविर

जशपुरनगर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों में समाधान शिविरों का आयोजन लगातार जारी है। इसी कड़ी में 12 मई 2026 को बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम महुआ एवं नगर पालिका परिषद जशपुर में शिविर लगाए जाएंगे, जहां आम नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

महुआ में आयोजित होने वाले शिविर में महुआ, सन्ना, तोरा, डोभ, कोपा, लोरो, भादू, बहोरा, लरंगा, भंवर, कामारिमा और कवई गांवों के ग्रामीण शामिल होकर अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रख सकेंगे। वहीं जशपुर नगर पालिका परिषद में आयोजित शिविर में वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के नागरिकों को लाभ मिलेगा।

प्रशासन के अनुसार, सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के निर्धारित शिविर में पहुंचकर लिखित आवेदन प्रस्तुत करें और शासन की इस पहल का लाभ उठाएं।

कलेक्टर रोहित व्यास ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए सभी नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियों का गंभीरता और निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button