Breaking News

जनदर्शन में कलेक्टर रोहित व्यास ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

 जशपुरनगर। जिले में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।

जनदर्शन में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें राजस्व प्रकरण, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, अधोसंरचना निर्माण, आजीविका उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ तथा अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं। कलेक्टर ने सभी मामलों का गंभीरता से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी आवेदनों का तय समय-सीमा में निराकरण किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर हुई कार्रवाई की जानकारी संबंधित आवेदकों को समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों को अपने प्रकरण की स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

उन्होंने विशेष रूप से पेयजल, सड़क, स्वच्छता और शासकीय योजनाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button