Breaking News

निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में गिरी कार, युवक घायल

बागबहार – जशपुर जिले के लुड़ेग-तपकरा निर्माणाधीन सड़क मार्ग पर शनिवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बागबहार के परहाटोली के समीप रात करीब 8 बजे एक कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में जा गिरी। हादसे में झिंगरेल निवासी एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार की ओर से स्थल पर किसी भी प्रकार का संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग या चेतावनी संकेत नहीं लगाया गया था। रात के अंधेरे में वाहन चालक को आगे पुलिया निर्माण कार्य होने की जानकारी नहीं मिल सकी, जिसके कारण कार सीधे गड्ढे में जा गिरी।

घटना के बाद ग्रामीणों में ठेकेदार की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और बैरिकेडिंग कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button