Breaking News

यूथ फेस्टिवल 2026 में जशपुर के युवा दिखाएंगे संस्कृति और लोककला का रंग

जशपुरनगर। हिमाचल प्रदेश के बीर में 21 से 24 मई तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय यूथ फेस्टिवल 2026 में जशपुर जिले के युवा अपनी प्रतिभा, संस्कृति और लोककला की छाप छोड़ेंगे। कलेक्टर रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के निर्देश पर जिले से 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के 20 छात्र-छात्राओं का दल कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो चुका है। दल के साथ एक प्रभारी अधिकारी भी मौजूद हैं।

चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में ट्रेकिंग, साहसिक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। देशभर से पहुंचे युवा गीत-संगीत, नृत्य, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जशपुर जिले के छात्र-छात्राएं भी छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोककला की झलक राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। यह आयोजन युवाओं को सीखने, नए मित्र बनाने और देश की विविध संस्कृति को करीब से जानने का अवसर देगा। साथ ही विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button