Breaking News

जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड में सुशासन शिविर का आयोजन कर बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया

जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार में सुशासन शिविर बनगांव में लगाया गया जिसमें शिक्षा विभाग का इस वर्ष सत्र 2025- 26 में विकासखंड का 10वीं 12वीं एवं केंद्रीयकृत परीक्षा पांचवी एवं आठवीं का रिजल्ट बहुत अच्छा रहा। बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं में विकासखंड का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.45%रहा इसके साथ ही कक्षा दसवीं में ही 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 106 रही है एवं इसी प्रकार कक्षा 12वीं में भी विकासखंड का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.61%रहा है और इसमें भी 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 49 रही है।


केंद्रीयकृत परीक्षा कक्षा पांचवी और आठवीं के परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहे हैं कक्षा पांचवी में कुल 1731 छात्रों में से 1726 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें से सभी छात्र उत्तीर्ण हुए इसी प्रकार कक्षा आठवीं में भी 1794 छात्रों में 1762 ने परीक्षा दिया जिसमें सभी छात्र उत्तीर्ण रहे इस प्रकार कक्षा पांचवी और आठवीं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी सत प्रतिशत उत्तीर्ण रहे अर्थात विकासखंड का रिजल्ट 100% रहा है।

  • बनगांव शिविर के दौरान प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी शिक्षा विभाग द्वारा केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा पांचवी एवं आठवीं में संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही विकासखंड फरसाबहार कक्षा दसवीं एवं 12वीं के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। बनगांव शिविर अंतर्गत 9 संकुल शामिल हुए जिसमें 7 हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल आते हैं जिनमें से कुल 35 छात्र छात्राओं को उच्चतम अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। सभी छात्रों, पालकों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सबको इसकी बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति हेमन्ती साय अध्यक्ष जनपद पंचायत फरसाबहार, कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद प्रकाश भगत सदस्य जिला पंचायत जशपुर, अति विशिष्ट अतिथि भरत साय की गरिमामयi उपस्थिति सम्पन्न हुए। उक्त कार्यक्रम में अभिषेक कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अनुभगीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार फरसाबहार , सीईओ जनपद पंचायत फरसाबहार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button